बाराबंकी, उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में चरण दर चरण गर्मी के साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी बढ़ता जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री जहाँ मुख्यमंत्री अखिलेश,डिंपल के साथ उनके सभी नेताओ को गुंडा बता रहे है तो वहीँ उनके विकास के काम को घोटालों के कारनामे बताते हैं। जब से अखिलेश और राहुल का गठबंधन हुआ है तब से प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह लगातार गठबंधन पर वार कर रहे हैं और इस गठबंधन को दो कुनबों का गठबंधन बता रहे हैं।
वहीँ गठबंधन की बात पर BJP स्वयम घिरती नजर आ रही है क्योंकि 10 से अधिक प्रदेशों में BJP गठबंधन की सरकार चला रही है और UP में गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ रहे हैं।
आज बाराबंकी के राम नगर की रैली में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को करार जवाब दिया और कहा कि पहले तो मोदी जी ये समझ लें कि ये गठबंधन 2 युवाओं का हैं। इसके साथ अखिलेश ने कहा की नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री है और देश विदेश घूमकर राजीनीति करते है पर उत्तर प्रदेश के चुनावों में वो हम युवाओं से घबरा गए हैं इसीलिए वो विकास के मुद्दे छोड़कर अब थानों और चौकी की राजनीती पर उतर आये हैं और पूरे देश के सामने बिहार चुनाव की तर्ज पर सिर्फ झूठ के बड़े -बड़े पुल बनाये जा रहे हैं। मैं याद दिल दूँ की बिहार के विधानसभ चुनावों में मोदी जी ने मंच से कहा था की बिहार को विशेष पैकज के रूप में 1 करोड़ ४० रूपये बिहार जी जनता को देंगे kintu आज तक कुछ नही दिया तथा गरीब देशवासिओं के खातों में 15 लाख रूपये भी आज तक नही आये।
No comments:
Post a Comment