Wednesday 8 December 2021

अहिरौला में धनुष यज्ञ मेले का आयोजन, धनुष टूटते ही जयकारों से गूंज उठा मेला मैदान


तुलसियापुर सिद्धार्थनगर 

बढ़नी ब्लॉक के अहिरौला में धनुष यज्ञ मेले का आयोजन बुधवार को हुआ। मेले में गांव के कलाकारों ने सीता-स्वयंवर व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया। भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही मेला मैदान जयकारों से गूंज उठा।

बसपा नेता राधारमण त्रिपाठी ने कहा कि रामलीला का मंचन सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि सनातन धर्म को जानने का माध्यम है। सभी का दायित्व है कि इसके आयोजन के साथ ही भगवान श्री राम के आदर्शों से सीख लें।

समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी ने कहा कि श्री राम सभी रूपों में पूजनीय है।रामलीला हमारे समाज को एक सकारात्मक और संगठनात्मक विचारधारा के लिए प्रेरित करती है। इसके पूर्व राम जन्म ताड़का वध,अहिल्या उद्धार आदि प्रसंगों का कलाकारों ने मंचन किया। राम जन्म होते ही पांडाल में मौजूद महिलाओं ने सोहर गाया और पुष्प वर्षा की। 

इस मौके पर प्रधान लालसिंह चौधरी,पूर्व प्रधान अनिल पासवान,देव नारायण यादव,श्याम प्रकाश,प्रेमचंद,रोहित पासवान,अंबिका शर्मा,रामजी मिश्रा,सुख मिलन शर्मा आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment